मुंबई : हर महीने 100 करोड़ की वसूली का मामला उछलने के बाद महाराष्ट्र में मंगलवार को भी काफी गहमागहमी रही। सत्ता पक्ष जहां अपने बचाव के लिए डैमेज कंट्रोल में लगा रहा वहीं विपक्ष भी अपने तरकश से नए-नए तीर निकालने में जुटा रहा। देर रात मुंबई पुलिस के 86 अफसरों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। क्राइम ब्रांच से सबसे ज्यादा 65 अफसरों को हटा दिया गया। ये वर्षो से क्राइम ब्रांच में डटे थे। स्थानांतरित लोगों में सचिन वाझे का साथी रियाजुद्दीन काजी भी शामिल है। मुंबई पुलिस के इतिहास में इतनी बड़ी संख्या में पहली बार तबादले हुए हैं।

feature-top