- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- देश में अब तक कोरोना वायरस के 7 करोड़ से अधिक टीके लगे, शुक्रवार को 12 लाख से अधिक ने ली वैक्सीन की डोज
देश में अब तक कोरोना वायरस के 7 करोड़ से अधिक टीके लगे, शुक्रवार को 12 लाख से अधिक ने ली वैक्सीन की डोज
भारत में अब तक लगाए गए कोविड-19 टीकों की संख्या सात करोड़ को पार कर गई है।शुक्रवार को रात आठ बजे तक 1276191 टीके लगाए गए।स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को शाम सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार,देश में अब तक 12303131 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
मंत्रालय ने कहा कि देश में रात आठ बजे तक कुल 70618026 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 61356345 लोगों को पहली खुराक दी गई है, जबकि 9261681 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा कि इनमें 8903809 स्वास्थ्य कर्मी और 9515410 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पहली खुराक ली है।
मंत्रालय ने कहा कि 5286132 स्वास्थ्य कर्मी और 3975549 अग्रिम मोर्चे के कर्मी ने दूसरी खुराक ली है। मंत्रालय ने कहा कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 42937126 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई है। मंत्रालय ने कहा, देश भर में कोविड- 19 टीकाकरण के 77वें दिन शुक्रवार को रात आठ बजे तक कुल 1276191 टीके लगाए गए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
