- Home
- टॉप न्यूज़
- सीएम बघेल ने नक्सली घटना में जवानों की शहादत पर दुख प्रकट किया, नक्सली हिंसा की घटना की कड़ी निंदा की
सीएम बघेल ने नक्सली घटना में जवानों की शहादत पर दुख प्रकट किया, नक्सली हिंसा की घटना की कड़ी निंदा की
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजापुर-सुकमा जिले की सीमा पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के जोनागुड़ा ग्राम के समीप सुरक्षा बलों और नक्सली मुठभेड़ में 5 जवानों की शहादत पर गहरा दुख प्रकट किया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हमारे जवानों ने शौर्य का परिचय देते हुए नक्सलियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बल और भी तेजी से अभियान चलाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद और 12 जवान घायल हुए हैं। एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया है। शहीद जवानों में कोबरा बटालियन से 01, बस्तरिया बटालियन से 2 और डीआरजी के 2 जवान शामिल हैं। तीन घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
