- Home
- टॉप न्यूज़
- राजनांदगांव
- राजनांदगांव में शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन
राजनांदगांव में शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा लॉकडाउन
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या के मद्देनजर आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं एवं व्यापारिक प्रतिनिधियों से लॉकडाउन के संबंध में चर्चा की।
बैठक में चर्चा के बाद राजनांदगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में सर्वसम्मति से शाम 4 बजे से सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया गया। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। अत्यावश्यक सेवाएं जिनमें दवाई की दुकानें एवं पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। दुध विक्रेता शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक वितरण कर सकते हैं। नगर पालिका क्षेत्र के लिए एसडीएम पृथक आदेश जारी करेंगे। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोŸारी हुई है और मृत्यु दर भी बढ़ी है। विकासखंडों में कोविड केयर सेंटर आरंभ किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में होम आईसोलेशन की सुविधा सुलभ नहीं हो पाने के कारण कोविड केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित मरीज रहेंगे। कोरोना की रोकथाम के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन बहुत जरूरी है। जिन घरों में कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं वे दूसरों को खतरे में न डालें और स्वयं को आइसोलेट करें। कोरोना के अचानक बढ़ोŸारी कभी भी हो सकती है। शहर के साथ-साथ खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में केस बढ़े हैं। शादी एवं अन्य कार्यक्रमों में संक्रमित होकर मरीज आ रहे हैं वहीं होली के त्यौहार पर महाराष्ट्र से यहां आने पर भी पॉजिटिव केस मिले हैं। कंटेनमेंट जोन कोरोना की रोकथाम के लिए अभी उतना प्रभावी नहीं है ऐसे में लॉकडाउन लगाना उचित होगा। उन्होंने कहा कि सभी सब्जी तथा फल वाले मास्क जरूर लगाएं। सभी व्यवसायी तथा ऐसे लोग जिनके यहां ज्यादा लोग मिलने आ रहे हैं वहां सैम्पल जरूर लें। हॉटस्पॉट स्थानों से आ रहे माल वाहन के ड्रायवर एवं हमाल की रिपोर्ट भी लें।
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि कोरोना महामारी से हम सभी साल भर से जूझ रहे हैं लेकिन फिर वैसे ही स्थिति निर्मित हो गई है। विगत वर्ष सभी ने भरपूर मदद की थी और इस बार भी सभी मिलकर कार्य करेंगे। कोरोना संक्रमितों के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बागनदी बार्डर में एन्टीजन टेस्ट भी किया जा रहा है। इन सभी प्रयासों के सार्थक परिणाम होंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
