वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को घोषणा की कि सभी अमेरिकी वयस्क 19 अप्रैल से कोविड -19 वैक्सीन लगवाने के लिए पात्र हो जाएंगे। बाइडन ने अलेक्जेंड्रिया, वर्जीनिया में एक टीकाकरण स्थल का दौरा किया और उधर ही उन्होंने 19 अप्रैल से सभी वयस्क को वैक्सीन लगवाने की अनुमित दे दी। बता दें कि पहले 1 मई की तारीख निर्धारित थी, लेकिन उन्होंने लगभग दो हफ्ते पहले ही वैक्सीनेशन को शुरू करने का निर्देश दे दिया। 

feature-top

बाइडन ने कहा कि वैक्सीन की 150 मिलियन (1.5 करोड़) खुराक, उनके पहले 75 दिनों के कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को दी गई। इस दौरान 75 फीसद वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन की कम से कम एक खुराक दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जब वह 100 दिन का कार्यकाल पूरा करेंगे, तब तक वे 200 मिलियन (दो करोड़) के टीकाकरण के आंकड़े को पार कर देंगे। 

feature-top