- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- RSS प्रमुख मोहन भागवत को हुआ कोरोना, नागपुर के अस्पताल में भर्ती
RSS प्रमुख मोहन भागवत को हुआ कोरोना, नागपुर के अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस (कोविड-1)) से पाॉजिटिव पाए गए हैं।संगठन ने कहा कि उन्हें नागपुर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इस बात की जानकारी संघ ने शुक्रवार को ट्वीट कर दी। बता दें कि शुक्रवार को देश में कोरोना वायरस के 1.31 से अधिक केस सामने आए थे।
संघ ने ट्वीट कर कहा,आरएसएस के सरसंघसंचालक आज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। मौजूदा समय में उनमें कुछ हल्के लक्षण दिख रहे हैं और एहतियाती उपाय के तौर पर और नियमित परीक्षण करने के लिए उन्हें नागपुर किंग्सवे अस्पताल में भर्रती कराया गया है।' बता दें कि मोहन भागवत ने सात मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। उन्होंने अब तक दूसरी खुराक नहीं ली है।
इधर,भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,31,968 नए ममाले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,30,,60,542 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 780 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,64,642 हो गई।18 अक्टूबर के बाद सामने आए मौत के ये सबसे अधिक मामले हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
