कोलकाता ; बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है। कूचबिहार जिला के अंतर्गत शीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में तनाव का माहोल बना हुआ है। यहां बूथ 126 पर भाजपा -तृणमूल समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस आरोप लगा रही है कि ये गोलीबारी केंद्रीय बलों ने की। सीआरपीएफ ने इस आरोप को खारिज कर दिया। इस बीच चुनाव आयोग ने यहां मतदान स्थगित करने का आदेश दिया। आयोग ने विशेष पर्यवेक्षकों की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर यह आदेश दिया। आज शाम 5 बजे तक उनसे और मुख्य चुनाव अधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज कोलकाता में चुनाव आयोग से मिलने वाला है। 

feature-top

बता दें कि राज्य की पांच जिलों हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, हुगली,कूचबिहार और अलीपुरद्वार की कुल 44 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चौथे चरण में कुल 15,940 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक होगा। चौथे चरण में कुल 373 प्रत्याशी मैदान में हैं और 1,15,81,022 मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 58,82,514 पुरूष व 56,98,218 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 290 है। 

LIVE Updates  

- पश्चिम बंगाल में आज चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक चौथे चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.13 फीसद मतदान हुए हैं।

feature-top