- Home
- टॉप न्यूज़
- होंम आईसोलेशन के उल्लंघन पर एक पर फिर एफआईआर दर्ज
होंम आईसोलेशन के उल्लंघन पर एक पर फिर एफआईआर दर्ज
अम्बिकापुर :कलेक्टर संजीव कुमार झा ने शनिवार को अम्बिकापुर नगर निगम क्षेत्र में होंम आईसोलेशन में रहने वाले मरीजो का रैंडम निरीक्षण अधिकारियो के साथ किया । उन्होंने मणीपुर में होम आईसोलेशन का पालन नही करने पर राजू खन्ना नाम के व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बनारस चौक, गांधीनगर वार्ड नं 3, भट्ठापारा, संत गहिरा गुर यूनिवर्सिटी कैम्पस,जयस्तम्भ चौक तथा मणीपुर क्षेत्र में होंम आईसोलेशन में रहने वालों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगो को समझाईश दी कि नियमो का सख्ती से पालन करने में ही कोरोना से बचाव संभव है। घर के सभी सदस्य होंम आईसोलेशन का पालन जरूर करें
मीडिया प्रतिनिधी भी जागरूकता लाने करें नजीर पेश-होम इअसोलेशन मरीजो के रैंडम निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को कुछ ऐसे मीडिया प्रतिनिधि भी सड़क पर दिखे जो बिना मास्क लगाए ही अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे थे । उन्होंने उनके पास जाकर कहा कि लोगो जागरूक कर उन्हें उनका हक और सम्मान दिलाने के साथ ही कमियों को उजागर करने वाला पेशा से जुड़े हुए है। शासन प्रशासन के जन अभियानों में महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। वर्तमान में कोरोना महामारी से बचाव में दवा के साथ जागरूकता की भी उतनी ही जरूरत है। आप सभी मीडिया प्रतिनिधि जागरूक रहकर जागरूकता की नजीर पेश कर सकते हैं।
इस दौरान निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेयए एसडीएम प्रदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो, प्रवीण भगत, सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया, तहसीलदार ऋतुराज बिसेन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
