- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरोना के बढ़ते केस को लेकर दिल्ली के सीएम ने आज दोपहर बुुलाई अहम बैठक
कोरोना के बढ़ते केस को लेकर दिल्ली के सीएम ने आज दोपहर बुुलाई अहम बैठक
राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने आम आदमी पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। रविवार को ही 24 घंटे के दौरान कोरोना के 10,774 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना केस 7,25,197 पहुंच गए हैं। हालात के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार दोपहर अहम बैठक बुलाई है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा स्वास्थ्य के आला अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें कोरोना को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।
वहीं, राजधानी दिल्ली में बढ़े संक्रमण के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की यह लहर अभी और कहर ढा सकती है। प्रतिदिन मिलने वाले मरीजों की संख्या 15 हजार तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में दिल्ली सरकार की नींद उड़ी हुई। यही वजह है कि दिल्ली सरकार न सिर्फ छोटे अस्पतालों को कोरोना मरीजों के इलाज की अनुमति दी है, बल्कि बेड की संख्या 18 से 20 हजार तक ले जाने की कवायद भी शुरू कर दी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
