- Home
- टॉप न्यूज़
- सीबीएसई की परीक्षाएं रद हों बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र से अपील
सीबीएसई की परीक्षाएं रद हों बढ़ते कोरोना केस के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल ने की केंद्र से अपील
नई दिल्ली : राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद करने की अपील की है। यह अलग बात है कि सीबीएसई की ओर से पहले ही कहा जा चुका है कि परीक्षाएं तय तारीख पर ऑफलाइन ही करवाई जाएंगीं। मंगलवार को डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद केजरीवाल केजरीवाल ने कहा कि कई राज्य सरकारों के साथ कई देशों ने भी कोरोना के हालात के चलते परीक्षाएं रद की हैं। दिल्ली में भी सीबीएसई की परीक्षा हाेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 6 लाख बच्चे परीक्षा में बैठेंगे। एक लाख शिक्षक परीक्षा प्रक्रिया में शामिल होंगे। ऐसे में केंद्र से अपील है कि परीक्षा रद की जाए। इस परीक्षा के लिए कोई और तरीका निकाला जाए। क्योंकि हालात ठीक नहीं हैं।
इसके अलावा, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार की ओर से हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए बैंक्वेट हाल में भी व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल केवल गंभीर मरीजों के लिए रखे जाएंगे। कोरोना की यह लहर बहुत खतरनाक है। बैंक्वेट हाल में भी कोरोना मरीजों के लिए व्यवस्था की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
