इतिहास में 24 अप्रैल का दिन

feature-top

24 अप्रॅल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1982 -15 वर्षों के इजरायली आधिपत्य के बाद सिनाई प्राय:द्वीप क्षेत्र मिस्र को वापस।

1998 - क्लोन भेड़ डोली द्वारा एक स्वस्थ मेमने बॉनी का जन्म।

2002 - अर्जेन्टीना में बैंक अनिश्चित काल के लिए बंद।

2003 - तमिल विद्रोहियों का मानवीय मसलों पर होने वाली 17वें दौर (थाइलैंड) की वार्ता में भाग लेने से इन्कार।

2006 - नेपाल में संसद बहाल।

2007 - हमास ने इस्रायल पर हमला करके युद्ध विराम को तोड़ा।

2008 - नेपाल में नई सरकार का गठन करने जा रहे माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उर्फ प्रचण्ड ने भारत व नेपाल के मध्य 1950 में हुई संधि को समाप्त करने की घोषणा की।

 

24 अप्रॅल को जन्मे व्यक्ति

1945 - लैरी टेस्लर - अमेरिका के एक कम्प्यूटर वैज्ञानिक थे।

1973 - प्रमोद सावंत - भारतीय राजनीतिज्ञ और गोवा के मुख्यमंत्री।

1973 - सचिन तेंदुलकर - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।

1956 - तीजनबाई - छत्तीसगढ़ राज्य की पहली महिला कलाकार और 'पण्डवानी' की 'कापालिक शैली' की गायिका।

1940 - अज़ीज़ क़ुरैशी, भोपाल) मिजोरम के पूर्व राज्यपाल थे।

1929 - शम्मी - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं।

1928 - राजकुमार (दक्षिण भारतीय अभिनेता), प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता|

1909 - टीका राम पालीवाल - राजस्थान के भूरपूर्व चौथे मुख्यमंत्री थे।

1908 - वायलेट अल्वा - भारतीय अधिवक्ता, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थीं।

1888 - विष्णु राम मेधी - भारतीय राजनीतिज्ञ, स्वतंत्रता सेनानी और असम के दूसरे मुख्यमंत्री थे।


feature-top