शुक्रवार को चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश भेजा है। जिसमे चीन ने भारत में कोरोना वायरस महामारी पर संवेदना व्यक्त की और देश में कोविड-19 मामलों की वर्तमान बढ़ोतरी से निपटने के लिए साथ और सहायता प्रदान करने की पेशकश की है।

feature-top

शुक्रवार को चीन राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक संदेश भेजा है। जिसमे चीन ने भारत में कोरोना वायरस महामारी पर संवेदना व्यक्त की और देश में कोविड-19 मामलों की वर्तमान बढ़ोतरी से निपटने के लिए साथ और सहायता प्रदान करने की पेशकश की है।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार चीन राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि चीन भारत के साथ महामारीरोधी सहयोग मजबूत करने और देश को समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

इससे पहले चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने गुरुवार को वादा किया था कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में उनका देश भारत की हरसंभव मदद करेगा और कहा कि चीन में बनी महामारी रोधी सामग्री ज्यादा तेज गति से भारत पहुंचाई जा रही है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर को लिखे पत्र में वांग ने कहा था, ‘‘भारत जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है, उनके प्रति चीनी पक्ष, संवेदना रखता है और गहरी सहानुभूति प्रकट करता है।”भारत में चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने इस पत्र को ट्विटर पर साझा किया जिसमें लिखा है, ‘‘कोरोना वायरस मानवता का साझा दुश्मन है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट और साथ मिलकर इसका मुकाबला करने की जरूरत है. चीनी पक्ष भारत सरकार और वहां के लोगों का, महामारी से लड़ाई में समर्थन करता है।

वांग ने कहा कि चीन में उत्पादित महामारी रोधी वस्तुएं तेजी से भारत में पहुंचाई जा रही हैं ताकि भारत की इस महामारी में मदद की जा सके। उन्होंने कहा, ‘‘चीनी पक्ष भारत की जरूरत के अनुरूप यथासंभव समर्थन और मदद पहुंचाना जारी रखेगा। हमें उम्मीद और भरोसा है कि भारत सरकार के नेतृत्व के अंतर्गत लोग यथाशीघ्र इस महामारी पर काबू पा लेंगे।


feature-top