- Home
- टॉप न्यूज़
- बागबाहरा एवं बसना तहसील के 13 क्षेत्र माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित
बागबाहरा एवं बसना तहसील के 13 क्षेत्र माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित
महासमुंद : जिले में कोविड-19 वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने बागबाहरा तहसील के ग्राम लमकेनी, देवरी, बकमा, भिलाईदादर एवं ग्राम खम्हरिया के दो क्षेत्र तथा इसी प्रकार बसना तहसील के ग्राम भंवरपुर के 07 क्षेत्रों के संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जाॅच रिपोर्ट पाॅजिटीव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त क्षेत्र के नीचे वर्णित चैहद्दी को माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं।
इनमे ग्राम लमकेनी के उत्तर दिशा में ललित का मकान, दक्षिण दिशा में बाड़ी, पूर्व दिशा में रास्ता एवं पश्चिम दिशा में तालाब एवं बालेश्वर का मकान शामिल है। ग्राम देवरी के उत्तर दिशा में रास्ता, दक्षिण दिशा में बाड़ी, पूर्व दिशा में तुकाराम का मकान एवं पश्चिम दिशा में गुगली बाई का मकान शामिल है। इसी प्रकार ग्राम बकमा के उत्तर दिशा में गली, दक्षिण दिशा में बाड़ी, पूर्व दिशा में अमृत का मकान एवं पश्चिम दिशा में हेमलाल का मकान हैं। ग्राम भिलाईदादर के उत्तर दिशा में बाघमुंडा जाने का रास्ता, दक्षिण दिशा में ईश्वर पिता चंदन साय का मकान, पूर्व दिशा में बुल्ठो पिता भूखन का मकान एवं पश्चिम दिशा में नवाडीह तलाब शामिल है। ग्राम खमरिया के चौहद्दी 01 के उत्तर दिशा में बाड़ी, दक्षिण दिशा में गली, पूर्व दिशा में राधाबाई का मकान एवं पश्चिम दिशा में किशन पटेल का मकान, चौहदी 02 के उत्तर दिशा में बाड़ी, दक्षिण दिशा में गली, पूर्व दिशा में कोटवार का मकान एवं पश्चिम दिशा में सोमनाथ का मकान शामिल है। इसी ग्राम भंवरपुर के चौहद्दी 01 के उत्तर दिशा में हनकू का मकान, दक्षिण दिशा में गली, पूर्व दिशा में गली एवं पश्चिम दिशा में गली, चौहद्दी 2 के उत्तर दिशा में बाड़ी, दक्षिण दिशा में सागर पाली रोड, पूर्व दिशा में मोहनलाल का मकान एवं पश्चिम दिशा में रितेश का मकान, चौहद्दी 3 के उत्तर दिशा में सागर पाली रोड, दक्षिण दिशा में गली, पूर्व दिशा में दयाराम का मकान एवं पश्चिम दिशा में गली बाजार पड़ाव, चौहद्दी 4 के उत्तर दिशा में शौकीलाल का मकान, दक्षिण दिशा में गली, पूर्व दिशा में दामोदर का मकान एवं पश्चिम दिशा में गली, चौहद्दी 5 के उत्तर दिशा में रत्नमणि का मकान, दक्षिण दिशा में गली, पूर्व दिशा में गली एवं पश्चिम दिशा में महावीर का मकान, चौहद्दी 6 के उत्तर दिशा में गली, दक्षिण दिशा में रत्नमणि का मकान, पूर्व दिशा में राधा की बाड़ी एवं पश्चिम दिशा में गली तथा चौहद्दी, 7 के उत्तर दिशा में तलाब, दक्षिण दिशा में गली, पूर्व दिशा में दैतिहीन का मकान एवं पश्चिम दिशा में नरसिंह के मकान को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन में प्रावधान के अंतर्गत होगी कार्यवाही
कटेंनमेंट जोन के चिन्हित क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश पर्यन्त बंद रहेंगे। प्रभारी अधिकारी द्वारा उक्त क्षेत्र मेें घर पहुॅच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तु की आपूर्ति उचित दरों पर सुनिश्चित की जाएगी। सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किन्हीं भी कारणों से घर के बाहर निकलना प्रतिबंधित होगा। स्वास्थ्य विभाग के मानकों के अनुरूप व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आवश्यक सर्विलांस काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैम्पल जांच आदि की कार्रवाई की जाएगी।
इन सभी माइक्रो कन्टेनमेंट जोन में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित विकासखण्ड के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है, इनमें सम्पूर्ण प्रभार अनुविभागीय दण्डाधिकारी को दिया गया हैं। दुकानें एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान तथा आवागमन पर प्रतिबंध कराने का प्रभार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) को सौंपा गया हैं। इसी तरह केवल एक प्रवेश एवं निकास की व्यवस्था के लिए बेरिकेटिंग का प्रभार कार्यपालन लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को, काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए सिविल सर्जन को प्रभार सौंपा गया हैं। इसी प्रकार पर्यवेक्षक अधिकारी तहसीलदार को बनाया गया है। प्रवेश सहित क्षेत्र की सेनिटाईजिंग व्यवस्था के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को, स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दवा, माॅस्क, पी.पी.ई किट उपलब्ध कराने का प्रभार खंड चिकित्सा अधिकारी को सौंपा गया हैं। घरों का एक्टिव सर्विलांस का प्रभार महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक को, खण्ड स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष में व्यवस्था के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी देखेंगी। इसके अलावा कंटेनमेंट जोन के लिए गूगल मैप तैयार करने का प्रभार जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी, ई-जिला प्रबंधक, सीजी स्वान एवं भू-अभिलेख शाखा के सहायक अधीक्षक को सौंपा गया हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
