राज्यों में पाबंदियां लगाना अब असर दिखाने लगा है. संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों से सख्त लॉकडाउन लगा है और अब उसकी वजह से संक्रमण काबू में होता दिख रहा है. 

feature-top

राज्यों में पाबंदियां लगाना अब असर दिखाने लगा है. संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से कई राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों से सख्त लॉकडाउन लगा है और अब उसकी वजह से संक्रमण काबू में होता दिख रहा है. 

देश के सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में 40 दिन बाद 40 हजार से कम केस दर्ज हुए. सोमवार को यहां 37,236 नए केस आए. इससे पहले 31 मार्च को 39,544 मामले आए थे. तब से हर दिन महाराष्ट्र में रोजाना 40 हजार से ज्यादा नए मामले ही सामने आ रहे थे. इससे एक बात ये भी दिख रही है कि महाराष्ट्र में शायद कोरोना का पीक गुजर गया है।


feature-top