- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- चीन ने एक साल पहले जो किया था, वही भारत को करना चाहिए- डॉक्टर फ़ाउची
चीन ने एक साल पहले जो किया था, वही भारत को करना चाहिए- डॉक्टर फ़ाउची
अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फ़ाउची ने कहा है कि भारत में कोविड-19 के वर्तमान संकट से उबरने के लिए लोगों का टीकाकरण किया जाना ही एकमात्र दीर्घकालिक समाधान है।
उन्होंने इस घातक महामारी से निपटने के लिए घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोविड- रोधी टीके के उत्पादन को बढ़ाने पर ज़ोर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रमुख चिकित्सा सलाहकार एंथनी फ़ाउची ने मिडीया को दिये इंटरव्यू में कहा, इस महामारी का पूरी तरह से खात्मा करने के लिए लोगों का टीकाकरण किया जाना चाहिए। भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीका निर्माता देश है। उन्हें अपने संसाधन मिल रहे हैं,ना केवल भीतर से,बल्कि बाहर से भी।
उन्होंने कहा, यही कारण है कि अन्य देशों को या तो भारत को उनके यहाँ टीका निर्माण के लिए सहायता देनी चाहिए अथवा टीके दान देने चाहिए।
डॉक्टर फ़ाउची ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत को तत्काल अस्थायी अस्पताल बनाने की ज़रूरत है जिस तरह क़रीब एक साल पहले चीन ने किया था।
उन्होंने कहा, आपको ऐसा करना ही होगा। आप अस्पताल में बिस्तर नहीं होने पर लोगों को गलियों में नहीं छोड़ सकते. ऑक्सीजन के हालात बेहद नाज़ुक हैं. मेरा मतलब है कि लोगों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाना वास्तव में दुखद है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
