- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- इसराइल और ग़ज़ा में चल रही हिंसा के बीच युद्ध की आशंका
इसराइल और ग़ज़ा में चल रही हिंसा के बीच युद्ध की आशंका
ग़ज़ा पट्टी में फ़लस्तीनी चरमपंथियों और इसराइली सेना के बीच भारी गोलीबारी और रॉकेट हमलों में काफ़ी तेज़ी आई है। संयुक्त राष्ट्र को आशंका है कि कहीं ये युद्ध में तब्दील न हो जाए।
इसराइल का कहना है कि पिछले 38 घंटों में फ़लस्तीनी चरमपंथियों ने एक हज़ार से ज़्यादा रॉकेट दागे हैं।इनमें से ज़्यादातर तेल अवीव पर छोड़े गए।
जबकि मंगलवार को इसराइल ने ग़ज़ा में हवाई हमले किए और इस हमले में ग़ज़ा के दो टॉवर ब्लॉक ध्वस्त हो गए।
इन हमलों के बीच कई इसराइली शहरों में इसराइली अरबों ने हिंसक प्रदर्शन किए हैं। तेल अवीव के निकट लॉड शहर में इमरजेंसी लगा दी गई है।
इसराइली स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सोमवार से हुए हमलों में 43 फ़लस्तीनियों की मौत हुई है,जिनमें 13 बच्चे हैं। जबकि छह इसराइलियों की भी मौत हुई है।
ये सारी हिंसा पूर्वी यरुशलम स्थित अल अक़्सा मस्जिद में हुई हिंसक झड़प के बाद शुरू हुई है। अल अक़्सा मस्जिद को मुसलमान और यहूदी दोनों पवित्र स्थल मानते हैं।
इसराइली सेना का कहना है कि ग़ज़ा से 1050 रॉकेट और मोर्टार से गोले दागे गए हैं। इनमें से 850 इसराइल में गिरे हैं।जबकि क़रीब 200 को इसराइल के डोम एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
