भारत में कोरोना वायरस की स्थिति पर नज़र रखने वाली संस्था आईसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रीसर्च) के निदेशक डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा है कि जिन ज़िलों में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं उन ज़िलों में और डेढ़ से दो महीनों के लिए लॉकडउन लगाया जाना चाहिए।

feature-top

एक इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर बलराम भार्गव ने कहा जिन ज़िलों में संक्रमण की दर 10 फीसदी से अधिक है उन ज़िलों में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अधिक पाबंदियां लगाने की ज़रूरत है।

फिलहाल देश में ऐसे 718 ज़िले हैं जहां कोरोना टेस्ट में पॉज़िटिविटी दर 10 फीसदी से ज़्यादा दर्ज की गई है। इनमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसे बड़े शहर शामिल ।

माना जा रहा है कि डॉक्टर बलराम भार्गव की ये टिप्पणी किसी आला सरकारी अधिकारी की पहली ऐसी टिप्पणी है जो कोरोना संकट के दौर से निकलने के लिए लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने का समर्थन करती है।

feature-top