उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपने एक विवादित फैसले को फिर वापस ले लिया है. इसके तहत अब वैक्सीनेशन के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य नहीं है. आदेश के मुताबिक यूपी में निवास करने का कोई भी प्रमाणपत्र देने पर टीकाकरण होगा.

feature-top

यूपी सरकार ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किये हैं. राज्य में 18 से 44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन को लेकर कहा कि राज्य का मूल निवासी होना जरूरी नहीं है, सिर्फ निवासी होने पर वैक्सीनेशन कराया जा सकता है. इसके लिए आधार और स्थाई निवास प्रमाण की बाध्यता नहीं होगी.

feature-top