- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- भारत-पाकिस्तान की सेना ने ईद पर दी मुबारकबाद, LoC पर एक-दूसरे को दी मिठाई
भारत-पाकिस्तान की सेना ने ईद पर दी मुबारकबाद, LoC पर एक-दूसरे को दी मिठाई
कोरोना महामारी के बीच ईद का त्योहार भारत और पाकिस्तान के बीच मधुर संबंधों की सौगात लेकर आया है. ईद के मौक पर गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने एक-दो नहीं बल्कि एलओसी की चार लोकेशन पर मिठाईयों और गिफ्ट का आदान-प्रदान किया. दोनों देशों के बीच हाल ही मे हुए सीजफायर समझौते के बाद दोनों देशों के सैनिकों के बीच यह आपसी विश्वास बढ़ता दिख रहा है.
गुरुवार को भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने पूंछ-रावलाकोट, मेंढ़र-हॉट स्प्रिंग, टिथवाल क्रॉसिंग और उरी में एक साथ मिठाई का आदान-प्रदान किया. सेना की श्रीनगर स्थित 15वीं कोर के मुताबिक, ईद के त्याहौर से एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच पुरानी परंपरा शुरू हो गई है, जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक दूसरे के राष्ट्रीय त्यौहारों (ईद, दीवाली, गणतंत्र दिवस इत्यादि) पर एक दूसरे को मिठाई और दूसरे तोहफों का आदान-प्रदान करती हैं.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
