- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की चेतावनी, कहा - अभी और बरसेंगे बम, ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ
इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की चेतावनी, कहा - अभी और बरसेंगे बम, ऑपरेशन पूरा नहीं हुआ
इजराइल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी कार्रवाई जारी रखने का एलान किया है। उन्होंने संघर्ष के लिए हमास को दोषी ठहराते हुए कहा कि जब तक हम अंजाम तक नहीं पहुंच जाते तब तक गाजा के खिलाफ इजराइल की जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी।
देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी यह लड़ाई आतंक के खिलाफ है और हम पूरी कोशिश करेंगे कि इसमें नागरिकों की जान को किसी भी प्रकार का खतरा न पैदा हो।
देश के लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा इजराइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस संघर्ष के लिए हमें दोषी नहीं ठहराया जा सकता। हम पर हमले की शुरुआत की गई है और हम इसका जवाब देना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है। हम अभी ऑपरेशन के बीच में हैं और यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक हम अंजाम पर नहीं पहुंच जाते।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
