- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- नारदा घोटाला मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दो मंत्री सहित चार नेता गिरफ्तार, सीएम ममता बनर्जी ने कहा - मुझे भी करो गिरफ्तार
नारदा घोटाला मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दो मंत्री सहित चार नेता गिरफ्तार, सीएम ममता बनर्जी ने कहा - मुझे भी करो गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के ममता बनर्जी सरकार के 2 मंत्रियों समेत 4 नेताओं को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी को अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा टीएमसी के ही विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर सुवन चटर्जी को भी अरेस्ट किया गया है।
इन नेताओं को नारदा स्टिंग आॅपरेशन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को एजेंसी की टीम इन अधिकारियों के घर पर पहुंची और उन्हें पूछताछ के लिए कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित अपने दफ्तर लेकर आई थी। टीएमसी नेताओं को सीबीआई दफ्तर लाने के बाद पश्चिम बंगाल के नेताओं के समर्थन में प्रदर्शन होने लगा। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी सीबीआई दफ्तर पहुंच गई हैं। इस बीच सीबीआई के अफसर ममता के मंत्रियों और विधायक से पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीबीआई के अफसरों से कहा कि अगर आप इन चार नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं तो मुझे भी गिरफ्तार करना पड़ेगा, राज्य सरकार या कोर्ट के नोटिस के बिना इन चारों नेताओं को गिरफ्तार नहीं कर सकते हैं, अगर फिर भी गिरफ्तार करते हैं तो मुझे भी गिरफ्तार किया जाए। इस बीच टीएमसी सांसद और वकील कल्याण बनर्जी भी सीबीआई दफ्तर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
