- Home
- टॉप न्यूज़
- सूरजपुर
- पदभार ग्रहण करते ही नव पदस्थ सूरजपुर कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
पदभार ग्रहण करते ही नव पदस्थ सूरजपुर कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
सीसीटीवी कैमरे हेतु बाहर बड़ा डिस्प्ले लगाने दिए निर्देश
सूरजपुर/पदभार ग्रहण करते ही नव पदस्थ कलेक्टर गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के आवश्यक व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया। नव पदस्थ कलेक्टर ने सेकंड फ्लोर में रैंप, बाथरूम रिपेयरिंग एवं पीने के पानी की व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात उन्होंने कोविड-19 हॉस्पिटल का निरीक्षण दौरान सीसीटीवी कैमरे हेतु बाहर में एक बड़ा डिस्प्ले लगाने हेतु निर्देशित किया। जिससे कि भर्ती मरीज के परिजन मरीज को बाहर से देख सकें तथा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का भी निरीक्षण किया गया जिसमें आवश्यक व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एस एन मोटवानी, संयुक्त कलेक्टर शिव बनर्जी, एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. शशि तिर्की एवं पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
