- Home
- टॉप न्यूज़
- तीन राईस मिलों में खाद्य अधिकारियों की टीम ने दी दबिश, 2 करोड़ रूपए का धान एवं चावल जब्त
तीन राईस मिलों में खाद्य अधिकारियों की टीम ने दी दबिश, 2 करोड़ रूपए का धान एवं चावल जब्त
35 राईस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस
राजनांदगांव: जिले में खाद्य विभाग के अधिकारियों के टीम ने औचक रूप से तीन राईस मिलों पर दबिश देकर वहां भण्डारित धान एवं चावल के स्टाक एवं रिकार्ड की गहन जांच पड़ताल की। जांच के दौरान कस्टम मिलिंग के निर्देशों के कोताही का मामला पकड़ में आने पर तीनों राईस मिलों से बड़ी मात्रा में धान एवं चावल के जब्ती की कार्रवाई की गई। जब्त किए गए धान एवं चावल का मूल्य लगभग 2 करोड़ रूपए है। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले 35 राईस मिलर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है।
खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने आज अतुल राईस मिल की जांच के दौरान राईस मिलर द्वारा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण मिल परिसर में लगभग 4200 क्विंटल धान एवं 2200 क्विंटल चावल के जब्ती की कार्रवाई की, जिसका मूल्य एक करोड़ 33 लाख रूपए है। इसी प्रकार जगन्नाथ राईस मिल एवं जय भगवान राईस मिल गठुला का निरीक्षण के दौरान शासकीय धान का कस्टम मिलिंग तथा शासन के निर्देंशों की अवहेलना का मामला पकड़ में आने पर जय भगवान राईस मिल से 2400 क्विंटल धान एवं 560 क्विंटल चावल जब्त किया गया, जिसका मूल्य 59 लाख 33 हजार रूपए है। जगन्नाथ राईस मिल गठुला से 160 क्विंटल धान एवं 580 क्विंटल चावल के जब्ती की कार्रवाई की गई। जब्त धान एवं चावल की कीमत 17 लाख 48 हजार रूपए है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि उक्त तीन राईस मिलों से कुल 6760 क्विंटल धान एवं 3360 क्विंटल चावल जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 10 लाख 27 हजार 680 रूपए है। उन्होंने बताया कि जिले के 35 राईस मिलर्स को धान उठाव नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खाद्य अधिकारी ने कहा कि राईस मिलों की जांच पड़ताल का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कस्टम मिलिंग एवं धान के उठाव में लापरवाही बरतने वाले मिलर्स के विरूद्ध छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत कार्रवाई भी की जायेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
