- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- स्वास्थ्य विभाग घोटाला : भाजपा पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने घोटाले को लेकर सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र...
स्वास्थ्य विभाग घोटाला : भाजपा पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने घोटाले को लेकर सीएम भूपेश बघेल को लिखा पत्र...
पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने जशपुर के स्वास्थ विभाग में घोटाले को लेकर सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है, पत्र में कहा - यदि कार्रवाई नहीं की तो उन्हें न्यायालय का शरण में जाना पड़ेगा। पत्र में सीएम बघेल को बताया है कि नामचीन और निजी फर्मों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य सेे स्वास्थ्य विभाग जशपुर में 01 करोड़ 36 हजार 09 सौ 74 रुपये का बड़ा घोटाला किया गया है।
वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 के बिलों में बिना क्रय नियमों का पालन किये और बगैर टेंडर जारी किए क्रय समिति के अनुमोदन बिना करोड़ों रूपये का फर्जीवाड़ा कर राशि भुगतान करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया है कि इस करोड़ों के फर्जीवाड़े में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की अहम भूमिका है। सिविल सर्जन द्वारा क्षमता से अधिक खरीददारी की गई। और खरीदी की गई सामग्रियों का भौतिक सत्यापन तक नहीं कराया गया। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में युद्धवीर ने उन फर्मों के नाम का भी जिक्र किया है जिन्हें फायदा पहुंचाकर कमीशनखोरी का बड़ा खेल खेल खेला जा रहा है।
खास बात यह है कि ये बहुत सारे फर्म रायगढ़ और जशपुर के हैं, उनके द्वारा दी गयी फर्मों सूची में श्री श्याम सर्जिकल रायगढ़, जिंदल इंटर प्राइजेज रायगढ़, चंद्रा मेडिकल एजेंसी रायगढ़, गुप्ता बुक डिपो जशपुर, रायपुर साइंटीफिक खमतराई रायपुर, सत्या इंटरप्राइजेज रायपुर, विजय स्टील इंडस्ट्रीज रायगढ़, न्यू साव इलेक्ट्रॉनिक्स जशपुर, कुमुद टेक्सटाइल्स खादी ग्रामोद्योग गम्हरिया जशपुर, कामधेनु सिक्युरिटी सर्विस इंदौर आदि फर्म शामिल है। उक्त पत्र के माध्यम से वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा रख रहे हैं यदि नहीं हुआ तो वे कैग व न्यायालय की शरण में जाने बाध्य होंगे। जूदेव के इस खुलासे से स्वास्थ विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
