- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- विकास उपाध्याय ने जारी किया सवालों भरा पोस्टर, प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाकर पूछेंगे केंद्र सरकार से सवाल
विकास उपाध्याय ने जारी किया सवालों भरा पोस्टर, प्रदेश में 10 लाख पोस्टर लगाकर पूछेंगे केंद्र सरकार से सवाल
कांग्रेस ने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने 15 सवालों का एक पाेस्टर जारी किया है। उन्होंने कहा है, वोटर का असली टूलकिट यही है।
अपने निवास कार्यालय में प्रेसवार्ता में विकास उपाध्याय ने कहा, देश के मतदाताओं ने अपना वोट देकर भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। वही वोटर आज सवाल पूछने को मजबूर हैं।
विधायक उपाध्याय ने कहा, मोदी जी के लिए कभी चौकीदार का जुमला बड़ा मजेदार हुआ करता था। अब उसे बोलना छोड़ दिए हैं पर चौकीदार बनकर देश के लुटेरों को विदेश भगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 2000 करोड़ रुपए खर्च कर पूरी दुनिया घूम ली, यह कहकर कि विदेशों से पूंजी लाएंगे पर आया कुछ नहीं। भाजपा सरकार ने काॅर्पोरेट जगत का 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपया माफ कर दिया और देश के किसानों को आंदोलन करने छोड़ दिया। कोरोना की बदहाली आपसे संभली नहीं और देश के लाखों लोगों को मौत के मुंह में ढकेल दिया। इसके जिम्मेदार कौन हैं? 70 साल की सरकारें या 07 साल की आपकी सरकार? अच्छे दिन आएंगे से शुरूआत कर आत्मनिर्भर भारत के नाम पर देश को गुमराह किया और मदद के लिए विदेशों में हाथ फैलाते रहे। भारत के लोग अपने देश में मर रहे हैं और आपने विदेशों में वैक्सीन भेज दिया। विकास उपाध्याय ने बताया, इस पोस्टर में 15 सवालों का जवाब मांगा गया है। ऐसे 10 लाख पोस्टर छपवाए जा रहे हैं जो गांव-गांव में दीवारों पर चिपककर वोटर को बताएगा कि मोदी सरकार ने उनके साथ क्या किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
