- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- IPL 2021: BCCI ने किया एलान, UAE में खेले जाएंगे बाकी बचे 31 मुकाबले
IPL 2021: BCCI ने किया एलान, UAE में खेले जाएंगे बाकी बचे 31 मुकाबले
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन पर लगाये जा रहे कयासों के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों को यूएई में करवाने का फैसले की घोषणा की है।शनिवार को हुई बीसीसीआई की मीटिंग में आईपीएल को इंडिया के यूएई शिफ्ट करने पर सहमति बनी।
पिछले कई दिनों से ही आईपीएल के 14वें सीजन के इंडिया से यूएई शिफ्ट होने के कयास लगाए जा रहे थे।लेकिन अब तक बीसीसीआई इस बात पर कुछ भी बोलने से बच रहा था. शनिवार को आईपीएल 2021 के फ्यूचर को लेकर बीसीसीआई ने एक मीटिंग बुलाई थी और पिछले साल की सफलता को देखते हुए यूएई को आईपीएल 2021 के बाकी बचे 31 मैचों की मेजबानी के लिए चुना गया। आईपीएल के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से मुंबई और चेन्नई में हुआ था. करीब 25 दिन तक बीसीसीआई टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक आयोजित करवाने में कामयाब रहा. लेकिन जैसे ही टीमें अहमदाबाद और दिल्ली पहुंची तभी एक साथ कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
14वें सीजन में लीग राउंड और प्लेऑफ के कुल 60 मुकाबले खेले जाने हैं. टूर्नामेंट के स्थगित होने तक 29 मैचों का आयोजन हुआ था. अब बाकी बचे 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे.
अगर बीसीसीआई आईपीएल सीजन 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन नहीं करवाता तो उसे करीब 3 हजार करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ता. बीसीसीआई ने हालांकि टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने की तारीखों का एलान नहीं किया है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 18 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच आईपीएल 14 के बाकी बचे मैचों का आयोजन हो सकता है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
