- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पंजाब - कांग्रेस की अंतर्कलह पर चुप है विपक्ष, भाजपा ने किया किनारा
पंजाब - कांग्रेस की अंतर्कलह पर चुप है विपक्ष, भाजपा ने किया किनारा
आप ने बताया कुर्सी की लड़ाई
शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कांग्रेस की अंतर्कलह पर कहा कि पंजाब दिनों कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस समय पंजाब के लोगों को सरकार की सबसे अधिक जरूरत है।
पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह पर विपक्षी दल चुप्पी साधे हुए हैं।दलों के बड़े नेता मुख्यालयों में बैठकर सिर्फ अपडेट ले रहे हैं।भाजपा इस पूरे मामले से किनारा कर रही है। भाजपा नेता यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि यह उनका अंदरूनी मामला है। वहीं कांग्रेस के इस सियासी घमासान को आम आदमी पार्टी के नेता कुर्सी की लड़ाई बता रहे हैं।
पंजाब कांग्रेस के बीच पिछले लंबे समय से पावर गेम को लेकर खींचतान चल रही है, जो अब खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब अन्य कांग्रेस के विधायक भी सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। बेअदबी और गोली कांड को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सभी हमलावर हैं। हालांकि कांग्रेस की इस अंतर्कलह को दिल्ली में सुलझाने की कवायद की जा रही है।
सत्तासीन कांग्रेस की इस अंतर्कलह की तपिश से पंजाब में विपक्षी दलों में हलचल हो रही है। हालांकि अभी किसी भी बड़े राजनीतिक दल आप, शिअद और भाजपा के नेता खुलकर नहीं बोल रहे हैं, लेकिन वे दिल्ली में सियासी घमासान का हर पल का अपडेट ले रहे हैं। भाजपा इसे अंदरूनी मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है, वहीं आप नेता इसे कांग्रेसी नेताओं के बीच लड़ी जा रही कुर्सी की लड़ाई बता रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
