- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- ताइवान के लिए अमेरिका ने की बड़ी घोषणा, चीन हो सकता है नाराज़
ताइवान के लिए अमेरिका ने की बड़ी घोषणा, चीन हो सकता है नाराज़
अमेरिकी सीनेटर टैमी डकवर्थ ने कहातक है कि पूरी दुनिया के साथ कोविड वैक्सीन शेयर करने की योजना के तहत अमेरिका ताइवान को इसकी 750,000 खुराक मदद के रूप में देगा।
ताइवान में कोरोना संक्रमण के मामले तेज़ी से बढ़े हैं और दुनिया के अन्य जगहों की तरह वो भी वैक्सीन की कमी से जूझ रहा है। ऐसे वक्त में उसे इस मदद की ज़रूरत भी थी।
दो करोड़ 35 लाख की आबादी वाले ताइवान में अभी तक केवल तीन फीसदी आबादी को ही कोरोना की वैक्सीन मिली है। इनमें से भी ज़्यादातर लोग पहली खुराक ही ले पाए हैं।
अमेरिकी सिनेटर टैमी डकवर्थ, डैन सुलिवन और क्रिस्टोफर कून्स तीन घंटे के दौरे पर ताइवान आए थे।
ताइपेई शहर के सोंगशान एयरपोर्ट पर डकवर्थ ने कहा कि अमेरिकी मदद की पहली खेप के तौर पर ताइवान को कोविड वैक्सीन की साढ़े सात लाख खुराक दी जाएगी।
नहालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ताइवान को कौन सी वैक्सीन दी जाएगी और ये उसे कब तक मिलेगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
