- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- चीन की कोरोना वैक्सीन पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब में बनी सिरदर्द
चीन की कोरोना वैक्सीन पाकिस्तान के लिए सऊदी अरब में बनी सिरदर्द
सऊदी अरब चीन की वैक्सीन लगाने वाला सर्टिफिकेट स्वीकार नहीं कर रहा है। इससे हज या कारोबार या नौकरी के लिए सऊदी अरब जाने वाले पाकिस्तानियों की परेशानी बढ़ गई है।
पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़ गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने इस्लामाबाद में रविवार को पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ख़ुद इस मसले पर मध्य- पूर्व के उन देशों से बात कर रहे हैं जिन्होंने चीन में बनी वैक्सीन को अब तक मान्यता नहीं दी है।
सऊदी अरब भी उन देशों में से हैं जिसने चीन में बनी वैक्सीन को मान्यता नहीं दी है।
हालांकि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में बनी दोनों वैक्सीन सिनोफार्मा और सिनोवैक दोनों को मान्यता दे दी है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ सऊदी अरब ने फ़ाइज़र, एस्ट्राज़ेनेका, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की कोविड वैक्सीन को अपने यहां मंजूरी दी है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
