feature-top
ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सितंबर में शुरू होने वाले आईपीएल 2021 के बाकी 31 मैचों से अपना नाम वापस ले लिया है।कमिंस आईपीएल के 14वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा हैं। कमिंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से कहा है कि वह आईपीएल 2021 के दूसरे लेग के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। केकेआर को इयोन मोर्गन की सेवाएं भी मिलना तय नहीं लग रहा है।
feature-top