- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर, कम से कम 30 लोगों की मौत
पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर, कम से कम 30 लोगों की मौत
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डहरकी के क़रीब सर सैयद एक्सप्रेस और मिल्लत एक्सप्रेस में टक्कर के कारण कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है और कई यात्री घायल हैं।
रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक़ यह दुर्घटना सोमवार की सुबह-सुबह हुई और मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया है जबकि बोगियों में फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू हो चुका है।
रेलवे के मुताबिक, मिल्लत एक्सप्रेस कराची से सरगोधा जबकि सर सैयद एक्सप्रेस रावलपिंडी से कराची जा रही थी।
दुर्घटना के बाद मिल्लत एक्सप्रेस की आठ और सर सैयद एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन बोगियां पटरी से उतर गईं, जबकि कुछ बोगियां खाई में जा गिरीं।
यह दुर्घटना घोटकी के नज़दीक डहरकी और रेती के रेलवे स्टेशन के बीच हुई है। इस घटना के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है।
डिप्टी कमिश्नर घोटकी उस्मान अब्दुल्लाह ने मिडिया को बताया कि इस हादसे में कम से कम 50 लोग ज़ख़्मी हुए हैं जबकि एसएसपी घोटकी के मुताबिक़ अब तक कम से कम 30 यात्रियों के मारे जाने की ख़बर है।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि राहत कार्यों के लिए भारी मशीनरी की ज़रूरत है जो कि घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं और जल्द ही पहुंच जाएंगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
