- Home
- टॉप न्यूज़
- राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान : उत्तर पश्चिम राजस्थान समेत इन स्थानों पर हो सकती है "लू" की मार
राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान : उत्तर पश्चिम राजस्थान समेत इन स्थानों पर हो सकती है "लू" की मार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार: (दिनांक: 09 जून, 2021, जारी करने का समय: 0800 बजे भारतीय मानक समय)
अगले 24 घंटों के लिए वर्तमान तापमान स्थिति और चेतावनी
कल देखी गई गर्म हवा की स्थिति और अधिकतम तापमान ( 08 जून के 0530 बजे भारतीय मानक समय से 09 जून के 0530 बजे तक भारतीय मानक समय) लू की स्थिति देखी गई: उत्तर पश्चिम राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर।
अधिकतम तापमान: -
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर और पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम तथा तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर 08-06-2021 को 40.0 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। (परिशिष्ट 1)
08-06-2021 को अधिकतम तापमान अक्षांतर (डिपार्चर): जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के अधिकांश स्थानों पर तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में अलग अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से बेहद अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस तथा अधिक), केरल के कुछ स्थानों पर सामान्य से बहुत अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिक 5 डिग्री सेल्सियस तक ), पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में अधिकांश स्थानों पर, उत्तराखंड के कई स्थानों पर, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ स्थानों पर तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा और तटीय कर्नाटक के कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर अधिक 3 डिग्री सेल्सियस तक ) दर्ज किया गया। विदर्भ के कई स्थानों पर, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह तथा पूर्व राज्स्थान के कई स्थानों पर तथा छत्तीसगढ़ के अलग अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से बेहद कम (-3.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर -5.0 डिग्री सेल्सियस तक), मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों तथा सिक्किम, कोंकण एवं गोवा तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कई स्थानों पर, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात क्षेत्र और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर तथा रायलसीमा के कुछ स्थानों पर सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर -3.0 डिग्री सेल्सियस तक) एवं देश के शेष हिस्सों में लगभग सामान्य दर्ज किया गया। (परिशिष्ट 2)
कल सर्वोच्च अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस गंगानगर (पश्चिम राजस्थान) में दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटों (दिनांक: 09 जून, 2021 के 0530 बजे भारतीय मानक समय से 10 जून के 0530 बजे भारतीय मानक समय तक) के लिए गर्म हवा की चेतावनी
गर्म हवा
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम राजस्थान के ऊपर अलग अलग स्थानों पर गर्म हवा की स्थितियां
गर्म हवा (लू) पर तब विचार किया जाता है जब किसी केंद्र का अधिकतम तापमान मैदानी क्षेत्रों के लिए 40 डिग्री सेल्सियस या अधिक, तटीय केंद्रों के लिए 37 डिग्री सेल्सियस या अधिक तथा पहाड़ी क्षेत्रों के लिए कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस या अधिक पहुंच जाता है। लू घोषित करने के लिए निम्नलिखित मानदंडों का उपयोग किया जाता है:
सामान्य से डिपार्चर पर आधारित
लू: सामान्य से डिपार्चर 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक
-तेज लू: सामान्य से डिपार्चर से > 6.4 डिग्री सेल्सियस तक
2. वास्तविक अधिकतम तापमान ( केवल मैदानी क्षेत्र के लिए) पर आधारित
लू: जब वास्तविक अधिकतम तापमान ≥ 45 डिग्री सेल्सियस है
तेज लू: जब वास्तविक अधिकतम तापमान ≥ 47 डिग्री सेल्सियस है
लू घोषित करने के लिए, उपरोक्त मानकों को कम से कम दो लगातार दिनों तक किसी मौसम विज्ञान संबंधी उप-प्रभाग के कम से कम दो केंद्रों में पूरा किया जाना चाहिए और दूसरे दिन यह घोषित कर दिया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
