- Home
- टॉप न्यूज़
- पहले विदेश दौरे में 'लोकतांत्रिक देशों को साथ लाने' निकले बाइडन
पहले विदेश दौरे में 'लोकतांत्रिक देशों को साथ लाने' निकले बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पहली विदेश यात्रा शुरू हो गई। बतौर राष्ट्रपति अपने पहले विदेश दौरे में वह यूरोप के सहयोगी देशों के प्रमुखों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात करेंगे।
जो बाइडन का कहना है कि उनके इस दौरे का मक़सद "दुनिया के लोकतंत्रों को साथ लाना है।
बाइडन का आठ दिन का दौरा गुरुवार को ब्रितानी प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाक़ात के साथ शुरू होगा।इसके बाद दोनों नेता जी-7 सम्मेलन में भाग लडेंगे जो इस बार इंग्लैंड में हो रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति का यह दौरा G7 सम्मेलन पर ही केंद्रित रहेगा।कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका इस संगठन के सदस्य हैं।
बाइडन यहां विंडसर कैसल में ब्रितानी महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय से भी मिलेंगे और फिर बतौर राष्ट्रपति पहली बार नेटो सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
अमेरिका और रूस के बीच बाइडन के कार्यकाल का पहला सम्मेलन 16 जून को स्विट्ज़रलैंड में होगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
