- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अब कपिल सिब्बल की कांग्रेस हाईकमान को नसीहत, कहा- लीडरशिप नहीं सुनेगी तो कुछ नहीं बचेगा
अब कपिल सिब्बल की कांग्रेस हाईकमान को नसीहत, कहा- लीडरशिप नहीं सुनेगी तो कुछ नहीं बचेगा
पुराने कांग्रेसी रहे जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने पर घमासान मच गया है। पार्टी में एक धड़ा जितिन प्रसाद पर विश्वासघात का आरोप लगा रहा है तो कुछ नेताओं ने सुधार की जरूरत बताई है। इसी कड़ी में नया नाम कपिल सिब्बल का जुड़ा है। उन्होंने पार्टी लीडरशिप असंतुष्ट नेताओं की बातों को सुनने की अपील की है। कपिल सिब्बल ने कहा,मुझे भरोसा है कि लीडरशिप को यह मालूम है कि पार्टी में क्या समस्याएं हैं। मुझे उम्मीद है कि लीडरशिप सुन रहा है क्योंकि कुछ भी इसके बिना नहीं बचेगा। सिब्बल ने कहा, कोई भी कॉरपोरेट ढांचा बिना एक-दूसरे की सुने नहीं चल सकता है और यही राजनीति में भी है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक तरह से पार्टी को नसीहत देते हुए कहा कि यदि आप नहीं सुनते हैं तो फिर बुरे दिनों की शुरुआत हो जाती है। इसके साथ ही उन्होंने जितिन प्रसाद पर भी पार्टी छोड़ने को लेकर तीखा हमला बोला। सिब्बल ने कहा ,जितिन प्रसाद ने जो किया है, मैं उसके खिलाफ नहीं हूं। कुछ ऐसे कारण रहे होंगे, जिन्हें उजागर नहीं किया जा सकता। लेकिन बीजेपी से जुड़ने जैसी बात समझ में नहीं आती। इससे पता चलता है कि हम आया राम गया राम से आगे बढ़कर प्रसाद पॉलिटिक्स की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आपको जहां प्रसाद मिले, वही पार्टी जॉइन कर लो।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
