- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कानपुर सड़क हादसा अपडेट : 18 मौतों के आंसू अभी सूखे भी नहीं कि परिजनों के सामने आया ये सच
कानपुर सड़क हादसा अपडेट : 18 मौतों के आंसू अभी सूखे भी नहीं कि परिजनों के सामने आया ये सच
कानपुर के सचेंडी में हुए भीषण सड़क हादसे में हुई 18 मौतों के बाद गुरुवार को मृतक के परिजनों ने ठेकेदार व उसके भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि धमकी देकर एक ही टेंपो में बीस से अधिक लोगों को बैठाया गया। टेंपो खुद उसका मालिक चला रहा था। बस को सामने आता देख वह चलते टेंपो से कूद गया था।परिजनों ने इस संबंध में थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। हादसे में तीन भाइयों राममिलन, लवलेश और शिवभजन की भी मौत हुई है। इनके एक अन्य भाई नीरज ने सचेंडी थाने में गुरुवार को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि ईश्वरीगंज निवासी प्रकाश सिंह तोमर बिस्कुट फैक्टरी में लेबर ठेकेदार है। उसके भाई अविनाश सिंह की टेंपो से कर्मचारी आते जाते थे। तहरीर के मुताबिक मंगलवार रात जब टेंपो कर्मचारियों को लेने आया तो जगह न होने के कारण प्रकाश से बात की गई।
उसने कहा कि भैरमपुर पुल के पास तक उसी टेंपो से आ जाओ,आधे लोगों को यहां दूसरे टेंपो में बैठा देंगे। मना करने पर धमकी दी कि बचा हुआ पेमेंट नहीं किया जाएगा। इसके चलते सभी एक ही टेंपो में सवार हो गए। आरोप है कि भैरमपुर पुल के पास कोई नहीं मिला। टेंपो खुद अविनाश चला रहा था। जैसे ही कुछ दूर चला, सामने से बस आते देख वह कूद गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
