- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- राजस्थान: नाराजगी दूर करने को पायलट को मिलेगी 'कॉकपिट' में जगह? माकन बोले- कैबिनेट में जल्द भरे जाएंगे खाली पद
राजस्थान: नाराजगी दूर करने को पायलट को मिलेगी 'कॉकपिट' में जगह? माकन बोले- कैबिनेट में जल्द भरे जाएंगे खाली पद
कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी की राजस्थान इकाई में फिर से टकराव की स्थिति बनने की खबरों के बीच शुक्रवार को कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट नाराज नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य कैबिनेट, सरकार के निगमों और बोर्ड में खाली पदों को जल्द ही सबसे बातचीत करके भर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पायलट के साथ उनकी रोजाना बातचीत हो रही है। माना जा रहा है कि पायलट और उनके खेमे की नाराजगी को दूर करने के लिए पार्टी कुछ वादों पर अमल कर सकती है।
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी माकन ने पायलट समर्थक विधायकों की कथित नाराजगी से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, 'ऐसा कुछ नहीं है। सबकी सुनी जा रही है। सबके साथ मिलकर काम कर रहे हैं।'' उन्होंने बताया, 'जो रिक्त पद हैं, चाहे वह कैबिनेट में हों या सरकार के अंदर बोर्डों या निगमों में हों, सबसे बातचीत करके इनको जल्द भरा जाएगा।जल्द ही नियुक्तियां होंगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
