जलपाईगुड़ी से बीजेपी सांसद डॉ. जयंत कुमार रॉय पर हमला हुआ है. यह हमला जलपाईगुड़ी में हुआ है. घायल अवस्था में उन्हें उत्तरी बंगाल के मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया है. उनके साथ दो बीजेपी कार्यकर्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

feature-top

उन पर यह हमला तब हुआ जब वह चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण बेघर हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलकर लौट रहे थे. जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज प्रखंड के भंडारी गच क्षेत्र के 13 अल्पसंख्यक बीजेपी कार्यकर्ता हिंसा के बाद अपना घर छोड़कर वह एक महीने से ज्यादा समय से एक मंदिर में रह रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक सांसद जब इन कार्यकर्ताओं से मिलकर 5 बजे लौट रहे थे तब उन पर हमला हुआ, जिसमें दो अन्य बीजेपी कार्यकर्ता भी घायल हो गए.

feature-top