स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर अक्तूबर में आ सकती है।

feature-top

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर अक्तूबर में आ सकती है।

हालांकि ऐसा माना गया है कि इस बार इसे ठीक से नियंत्रित किया जा सकेगा और महामारी एक और साल के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए ख़तरा रहेगी। 

40 विशेषज्ञों के 3 से 17 जून के बीच किए गए सर्वे में पाया गया है कि टीकाककरण के कारण ताज़ा लहर में थोड़ी सुरक्षा रहेगी। 

सर्वे में शामिल 85% विशेषज्ञों का कहना है कि अगली लहर अक्तूबर में आएगी जबकि तीन लोगों का कहना है कि यह अगस्त की शुरुआत में और सितंबर के मध्य में शुरू हो सकती है।

बाक़ी तीन विशेषज्ञों का मानना है कि यह नवंबर से फ़रवरी के बीच में आ सकती है।


feature-top