केंद्र सरकार ने "मिशन कर्मयोगी" के तहत नौकरशाही में महत्वपूर्ण सुधार की कवायद शुरू कर दी है।इसके लिए तकनीकी और प्रबंधन क्षेत्रों से जुड़े दिग्गजों की सेवा ली जा रही है। सरकार ने इसके लिए इंफोसिस के पूर्व सीईओ एसडी शिबू लाल की अध्यक्षता में बुधवार को तीन सदस्यीय टास्क फोर्स गठित कर दी। 

feature-top

कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, टास्क फोर्स में लाल के अलावा ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग ग्रुप इगॉन जेहंदर के गोविंद अय्यर और एचआर टेक कंपनी पीपुल स्ट्रांग समूह के सीईओ पंकज बंसल इसके सदस्य होंगे। 

वहीं कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से जुड़े क्षमता निर्माण आयोग के चेयरमैन आदिल जैनुलभाई विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे जो टास्क फोर्स के साथ चर्चा करेंगे। टास्क फोर्स को पूरी छूट दी गई है और इस पर छह महीने में अपनी रिपोर्ट दे देगी।

feature-top