- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- बेमन से काम करने पर एनसीबी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
बेमन से काम करने पर एनसीबी को सुप्रीम कोर्ट की फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने बेमन से काम करने और लापरवाही बरतने पर एनसीबी को फटकार लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने नशीले पदार्थ के एक मामले में आरोपी को जमानत दी थी जिसे एनसीबी ने चुनौती दी है।
सीजेआई एनवी रमण, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस ऋषिकेश रॉय की पीठ को एनसीबी की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्याभाटी से कहा, यह अभियोजन पक्ष की चूक रही कि उसने हाईकोर्ट को आरोपी का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं बताया।
पीठ ने पूछा, इस तरह के बेमन काम का क्या मतलब है? वो लोग गंभीर क्यों नहीं हैं? वह सिर्फ यह चाहते हैं कि बस आरोपी की जमानत रद्द हो जाए।भाटी ने कहा, हम अतिरिक्त हलफनामा देकर कोर्ट को विस्तृत जानकारी देंगे। इस पर पीठ ने कहा, अगर आपकी सरकार बचाव में गंभीर नहीं है तो हम कोई मदद नहीं कर सकते।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
