feature-top
पंजाब विधानसभा चुनाव के मुहाने पर खड़ा है। कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से 300 यूनिट बिजली फ्री और 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की गई थी। अब पंजाब सरकार भी इसी राह पर चलेगी। पंजाब में बिजली संकट पर सरकार विपक्ष के साथ-साथ अपनों के भी निशाने पर है। अब इस एक कदम से कैप्टन दो निशाने साधेंगे। विधानसभा चुनाव की तैयारी के साथ साथ पंजाब कांग्रेस की अंतर्कलह को भी इस कदम से शांत किया जाएगा।
feature-top