छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 26 जुलाई से शुरू होगा। इस सत्र में पांच बैठक होंगी। मानसून सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने नया फरमान जारी किया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में उन्हीं विधायकों को प्रवेश की अनुमति मिलेगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की डोज ली है। प्रदेश में 26 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होगा। ऐसे में जिन विधायकों ने वैक्सीन की डोज नहीं ली, उन्हें परेशानी हो सकती है।

feature-top

चरणदास महंत ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीका ही सर्वोत्तम सुरक्षा कवच है, जन-प्रतिनिधि होने के कारण हमारी जिम्मेदारी बढ़ जाती है, विधायकों का आम लोगों से सरोकार रहता है, जन-प्रतिनिधियों, राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं द्वारा टीका लगाने के लिए जनता को उत्साहित करने पर समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा

feature-top