feature-top
अमेरिकी सेना ने बगराम एयरबेस रात के अंधेरे में अफ़ग़ानिस्तान को बताए बिना छोड़ दिया।बगराम एयरबेस के नए कमांडर ने ये जानकारी दी। जनरल असदुल्ला कोहिस्तानी ने मिडीया को बताया कि अमेरिकियों ने शुक्रवार को सुबह तीन बजे बगराम छोड़ दिया। अफ़ग़ानिस्तान के सुरक्षा बलों को इसकी जानकारी कुछ घंटे बाद मिली। बगराम में एक जेल भी है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वहां पांच हज़ार तालिबानी क़ैद हैं। अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ ही तालिबान अफ़ग़ानिस्तान में बहुत तेज़ी से एक-एक करके इलाकों को अपने नियंत्रण में ले रहा है।
feature-top