प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को पुणे भूमि सौदा मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार तड़के गिरफ्तार कर लिया. गिरीश चौधरी को मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए बुलाया गया था और देर शाम तक पूछताछ चलती रही.

feature-top

गिरीश चौधरी द्वारा लाए गए विभिन्न दस्तावेजों का भी ईडी अधिकारियों ने विश्लेषण किया था. ईडी ने इससे पहले जनवरी में एकनाथ खडसे से पुणे एमआईडीसी भूमि सौदा मामले में पूछताछ की थी. बीजेपी से एनसीपी में शामिल हुए एकनाथ खडसे को ईडी ने दिसंबर में नोटिस भेजकर पेश होने के लिए कहा था."

feature-top