- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- भगोड़े मेहुल चोकसी के फिट होने तक उसके खिलाफ सभी लंबित कार्यवाही ठंडे बस्ते में रहेंगी
भगोड़े मेहुल चोकसी के फिट होने तक उसके खिलाफ सभी लंबित कार्यवाही ठंडे बस्ते में रहेंगी
पीएनबी से साढ़े 13 हजार करोड़ के घोटाले में भगोड़ा घोषित हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के वकील ने मंगलवार को कहा, जब मेहुल पूरी तरह फिट नहीं हो जाते, उसके खिलाफ सभी लंबित कार्यवाही ठंडे बस्ते में रहेंगी।
डोमिनिका हाईकोर्ट ने सोमवार को बीमारी का इलाज कराने के लिए मेहुल चोकसी को एंटीगुआ जाने के लिए जमानत दी है। मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने कहा, डोमिनिकन हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कानून की सत्ता को बरकरार रखा है।
हमारी दलील थी कि एक आरोपी को भी उसके पसंद के डॉक्टर से इलाज कराने का अधिकार है। मेहुल को त्रिनिडाड भेजे जाने का प्रस्ताव था लेकिन हमने एंटीगुआ में इलाज कराने की इच्छा जाहिर की जिसे स्वीकार कर लिया गया। अब जब तक मेहुल के पूरी तरह फिट होने का सर्टिफिकेट नहीं पेश किया जाता उसके खिलाफ लंबित सभी मामलों की सुनवाई ठंडे बस्ते में रहेगी।
बता दें कि इससे पहले मेहुल चोकसी ने तंत्रिका संबंधी (न्यूरोलॉजिकल) स्वास्थ्य समस्या से ग्रस्त होने और इसका इलाज डोमिनिका में उपलब्ध नहीं होने को आधार बनाकर अपनी जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई के लिए याचिका दाखिल की थी।इसके अलावा उसने इस याचिका पर जल्द सुनवाई करने का भी आग्रह किया था। जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।पहले इस याचिका पर सुनवाई 23 जुलाई को होनी थी।उल्लेखनीय है कि चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले में वांछित है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
