- Home
- टॉप न्यूज़
- इसरो ने पहले मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ हसिल की कामयाबी, एलन मस्क बोले- बधाई हो भारत
इसरो ने पहले मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ हसिल की कामयाबी, एलन मस्क बोले- बधाई हो भारत
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने पहले मानव युक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की दिशा में एक और कामयाबी हसिल की है। लिक्विड प्रोपलेंट विकास इंजन का लंबी अवधि वाला हॉट टेस्ट तीसरी बार सफलता पूर्वक करके इसरो ने लंबी छलांग लगाई है। अभियान के लिए बेहद जरूरी इस इंजन का परीक्षण 14 जुलाई को किया गया। तमिलनाडु के महेंद्रगिरि स्थित इसरो प्रोपल्शन कांप्लेक्स (आईपीआरसी) के इंजन टेस्ट सुविधा केंद्र में यह परीक्षण किया गया। इसके तहत इंजन को 240 सेकंड के लिए फायर किया गया। परीक्षण के दौरान इंजन हर कसौटी पर खरा उतरा। गगनयान मिशन के तहत जीएसएलवी एमके-3 यानी मार्क-3 के जरिये अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित किया जाएगा।
इसरो की इस फलता पर देश-दुनिया के लोगों की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। बधाई देने वालों में मशहूर अमेरिकी कंपनी टेस्ला और स्पेस एक्स के प्रमुख एलन मस्क भी शामिल हैं। एलन मस्क ने तिरंगे की तस्वीर के साथ एक शब्द में ट्वीट किया-बधाई ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
