गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में दो कार्यकर्ताओं के बीच आपस में मारपीट हो गई। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। हालत यह हो गई कि एक कार्यकर्ता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित कार्यकर्ता की तरफ से थाना सिहानी गेट में तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ मामला पार्टी हाईकमान के पास पहुंच गया है। अभी तक इस मामले में पार्टी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

feature-top

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक थी। इसके लिए गाजियाबाद से प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल सभी सदस्यों को नेहरू नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर बुलाया गया था। यहीं पर भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य पृथ्वी सिंह और पवन गोयल के बीच में शहर विधानसभा क्षेत्र को लेकर बात चल रही थी। इस दौरान पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी ने इसमें दखल दिया। पवन गोयल ने कहा कि तुम बीच में क्यों बोल रहे हो। यहां वैश्य समाज को लेकर आपस में नोंकझोंक हो गई। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

feature-top