- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- भारत को घेरने के लिए लद्दाख के पास चीन विकसित कर रहा एयरबेस
भारत को घेरने के लिए लद्दाख के पास चीन विकसित कर रहा एयरबेस
लद्दाख में जारी तनाव के बीच चीन अब भारत को घेरने के लिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर एक नया वायुसैनिक अड्डा बना रहा है। शिनजियांग प्रांत के शाकचे इलाके में युद्धक विमानों के संचालन के लिए बनाया जा यह एयरबेस इस क्षेत्र में चीनी वायुसेना की कमी को पूरा करेगा।
भारत सरकार के एक सूत्र ने बताया कि लड़ाकू विमानों के लिए बन रहा चीन का यह नया एयरबेस काशगर ुऔर होगान के मौजूदा एयरबेसों के बीच में आता है। ये दोनों एयरबेस लंबे समय से भारतीय सीमा पर लड़ाकू अभियानों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि शकचे शहर में पहले से ही एक एयरबेस है और इसे लड़ाकूू विमानों के संचालन के लिए अपग्रेड किया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द तैयार करने के लिए इस पर काम तेज कर दिया गया है। इस एयर बेस के तैयार होने से पहले चीन में एलएसी के करीब लड़ाकू विमानों के संचालन के लिए मौजूदा एयरबेसों के बीच की दूरी लगभग 400 किलोमीटर थी। लेकिन शाकचे एयरबेस के संचालन बाद यह खाली क्षेत्र नए बेस से भर जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
