- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- यूपी सरकार ने आज़म ख़ान के साथ नाइंसाफ़ी की है, उनकी सेहत से खिलवाड़ किया है: अखिलेश यादव
यूपी सरकार ने आज़म ख़ान के साथ नाइंसाफ़ी की है, उनकी सेहत से खिलवाड़ किया है: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को रामपुर के सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान से मंगलवार को हॉस्पिटल में भेंट की।
अखिलेश यादव ने कहा, यूपी सरकार ने आज़म ख़ान के साथ नाइंसाफ़ी की है। उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ किया है।
उन्होंने कहा, "माननीय आज़म खान जी के शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य-लाभ के लिए अच्छे से अच्छे डॉक्टरों और सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज मेंदाता, लखनऊ में व्यक्तिगत रूप मुलाक़ात करके उनका हाल जाना और डॉक्टरों से चर्चा की, हम सब उनकी जल्द से जल्द सेहतमंदी की दुआ करते हैं।
72 वर्षीय आज़म ख़ान को सांस की तकलीफ़ के बाद सीतापुर की जेल से इलाज के लिए लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीतापुर जेल के जेलर आरएस यादव ने मीडिया को बताया कि उनका हेल्थ चेकअप कराया गया था. ऑक्सीजन लेवल कम पाए जाने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया।
सपा सांसद आज़म ख़ान पर धोखाधड़ी और कई अन्य मामलों में केस चल रहा है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
