- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अमरिंदर सिंह पर उनके ही मंत्री ने बोला हमला
अमरिंदर सिंह पर उनके ही मंत्री ने बोला हमला
पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने अपने ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है
रंधावा ने कहा है कि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत और सोनिया गांधी से मुलाक़ात की थी, तो उनके मन में जो कुछ भी था । उन्हें वहाँ स्पष्ट रूप से सारी बातें कहनी चाहिए थीं।
उन्हें कहना चाहिए था कि जब तक नवजोत सिंह सिद्धू ये काम नहीं करेंगे, मैं नहीं मानूंगा।अब जब वो अध्यक्ष बन गए हैं, तो कांग्रेस पार्टी के अनुशासन का पालन करना होगा।
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब में अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं।
लेकिन अब तक सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रविन ठुकराल ने ट्वीट करके कहा है कि "सिद्धू के मिलने का वक़्त माँगने की ख़बर ग़लत है. उन्होंने अब तक मिलने का समय नहीं माँगा है. बाकी अमरिंदर सिंह अपनी बात पर कायम हैं कि जब तक सिद्धू सोशल मीडिया पर उनके ख़िलाफ़ किये गये हमलों के लिए सार्वजनिक रूप से उनसे माफ़ी नहीं माँगते, वो उनसे नहीं मिलेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
